Wednesday, August 3, 2022

Mano To Mei Ganga / मानो तो मैं गंगा

 

A Beautiful Ganga Bhajan

मानो तो मैं गंगा माँ हुँ लिरिक्स

मानो तो मैं गंगा माँ हुँ,
ना मानो तो बहता पानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हुँ,
ना मानो तो बहता पानी,
जो स्वर्ग ने दी धरती को ...
जो स्वर्ग ने दी धरती को,
मैं हूँ प्यार की वही निशानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हूँ
ना मानो तो बहता पानी,

युग-युग से मैं बहती आई नील गगन के नीचे ..
सदियो से यह मेरी धारा प्यार की धरती सींचे ..
मेरी लहर-लहर पे लिखी है ...
मेरी लहर-लहर पे लिखी है,
इस देश की अमर कहानी
मानो तो मैं गंगा मा हूँ
ना मानो तो बहता पानी,
हरिओम हरिओम
हरिओम हरिओम
हरिओम हरिओम

कोई वजा कर मेरे जल से ..
कोई वजा कर मेरे जल से,
कोई मूरत को नहलाए,
कहीं मोची चमडी धोए,
कही पंडित प्यास बुझाए,
यह जात-धरम के झगड़े .. ओ ..
यह जात धरम के झगड़े,
इंसान की है नादानी,
मानो तो मैं गंगा मां हुँ,
ना मानो तो बहता पानी,
हर हर गंगे
हर हर गंगे
हर हर गंगे

गौतम - अशोक - अकबर ने ...
यहा प्यार के फूल खिलाए,
तुलसी, ग़ालिब, मीरा ने ..
यहा ज्ञान के दीप जलाए,
मेरे तट पे आज भी गूँजे ...
मेरे तट पे आज भी गूँजे,
नानक-कबीर की वानी,
मानो तो मैं गंगा माँ हुँ,
ना मानो तो बहता पानी,

मानो तो मैं गंगा मां हू,
ना मानो तो बहता पानी,
(ना मानो तो बहता पानी) ×२

No comments:

Post a Comment

Tujhi murti sundara deva | तुझी मूर्ती सुंदरा देवा

📜 Original Marathi Lyrics: तुझी मूर्ती सुंदरा देवा साजवितो सुरात लागे समदे मज स्वराचा जगता षडजा पंचमचि म्हणुनी कुंडले दुलावी तुझा भरी गंधार...